Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

घर छोड़कर भागे भाजपा समर्थकों से मिले सुकांत मजूमदार

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                          घर छोड़कर भागे भाजपा समर्थकों से मिले सुकांत मजूमदार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पीड़ित भाजपा समर्थकों से मिलने माहेश्वरी भवन पहुंचे. राज्य के विभिन्न इलाके से लगभग 70 से 80 भाजपा समर्थकों ने यहां शरण ली है. कोलकाता के भी कई भाजपा समर्थक यहां भाग कर आये हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा समर्थकों पर हमले करने का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है. यह भी कहा जा रहा है कि कई भाजपा समर्थक

घर छोड़ कर भाग गये हैं. बड़ी संख्या में भाजपाई बड़ाबाजार स्थित माहेश्वरी भवन में शरण ली है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पीड़ित भाजपा समर्थकों से मिलने माहेश्वरी भवन पहुंचे. राज्य के विभिन्न इलाके से लगभग 70 से 80 भाजपा समर्थकों ने यहां शरण ली है. कोलकाता के भी कई भाजपा समर्थक यहां भाग कर आये हैं. प्रदेश अध्यक्ष से बात करते समय कई पार्टी समर्थक फूट-फूट कर रोने लगे. वहीं, मीडिया से बातचीत में श्री मजूमदार ने कहा कि राज्य में भयंकर परिस्थिति है. भाजपा भी अब चुप नहीं बैठ सकती हैं. इसका

जवाब दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होगी. यदि तृणमूल ने संयम नहीं बरती है, तो पलट कर मारेंगे. कोलकाता उत्तर से भाजपा प्रार्थी तापस राय भी माहेश्वरी भवन जाकर पीड़ितों से मुलाकात की. उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब कदम उठाने का आग्रह किया. घर से भागे लोगों को कानूनी सहायता देने का भी भरोसा दिया.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!