रिटर्निंग अधिकारी ने सफल निर्वाचन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जताया आभार
शिमला, विशाल वर्मा
रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव के सफल आयोजन करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला, जिसके लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों का आभार जताया।
रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि आज 04-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना का सफल निष्पादन संपन्न हुआ है।
उन्होंने जिला प्रशासन के तमाम उच्च अधिकारियों, जिला के सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अन्य नोडल अधिकारी व निर्वाचन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी टीमों के बदौलत सफल मतदान का निष्पादन हुआ। इसके साथ-साथ मतगणना के लिए भी तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बहुत सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चुनाव के सफल निष्पादन में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहा जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी एवं उनकी समस्त टीम तथा आईटीबीपी के जवानों का भी आभार व्यक्त किया।
.0.
मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी जब्त शामगढ़ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 86 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.72 लाख रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं एएसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गुरुवार को सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की और कार (क्रमांक RJ 17 CB 6200) को रोका। 8.72 लाख का मशरूका जब्त पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह (36) पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत, निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा (झालावाड़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का विवरण: डोडाचूरा: 86 किलो (कीमत ₹1,72,000) स्विफ्ट कार: (कीमत करीब ₹7,00,000) कुल मशरूका: ₹8,72,000 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 120/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्कर यह खेप कहाँ से लाया था और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह दांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, इरफान खान, हीरालाल, विशाल सिंह चन्द्रावत और चालक सुल्तान मंसूरी का विशेष योगदान रहा।
2 weeks ago
थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का हुआ निस्तारण
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
3 weeks ago
गुमशुदी की तलाश
3 weeks ago
बीमारी के कारण 26 वर्ष के युवक ने लगाई फांसी
3 weeks ago
बहजोई नगर पालिका कार्यालय में भव्य हुआ शपथ ग्रहण समारोह।*
3 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
3 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
3 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली