*दर्दनाक हादसे में ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से पिता और दो बच्चो की मौत परिवार ऑटो से मैनपुरी जा रहा था*—–आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की मौत हो गई। परिवार ऑटो से मैनपुरी जा रहा था। अरसैना के बाद एक ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। तीन की मौत हो गई और पत्नी और दो बच्चे घायल है। तीनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले 35 वर्षीय नीलेश कुमार पाल पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे। पूरा परिवार ऑटो में था। सोमवार सुबह 4.30 बजे वे जैसे ही सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। तब तक नीलेश, उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष और 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मौत हो गई थी।
नीलेश की पत्नी सुधा, 14 वर्षीय बेटी देवकी और नौ वर्षीय जुड़वां बेटे सुशांत को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया है। सुधा की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। उसके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे मैनपुरी से पहुंच रहे हैं।
News bharat nation रामप्रसाद धनगर पत्रकार कि खबर मंदसौर । गरोठ विकासखड़ के शिक्षा विभाग के अधिकारियो नें आज स्व-सहायता समूह कि महिलाओ के चैक वापस करना शुरू किए,जिन समूह से नगद राशि ली थी उनकी राशि भी वापस कि गईं। *शिक्षा विभाग के दोषी अधिकारियों पर कारवाई कब होगी चेक वापस करने से क्या कार्रवाई से बच पाएंगे आगे देख ते है होता क्या है
4 days ago
सड़क हादसा बहादुरपुर पेट्रोल पंप के पास पर आमने-सामने भिड़ी दो बाइके तीन युवक गंभीर रूप से घायल
4 days ago
आज नगर समथर में बड़े हर्ष उल्लास से गूं जा रामलीला मैदान भक्ति भाव के साथ हुआ होलिका दहन
4 days ago
करमा ब्लॉक के खुटहनियां में होली मिलन के साथ प्राकृतिक खेती एवं सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
5 days ago
ऐलनाबाद में भव्य फाग उत्सव का आयोजन 4 मार्च को ऐलनाबाद।
5 days ago
दूषित पानी से बीमारी तक, शुद्ध जल से समाधान तक: विदिशा में जल जीवन मिशन की ज़मीनी हकीकत पर गहन मंथन
5 days ago
निर्माणाधीन
5 days ago
तारीघाट स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा पर नहीं कोई ध्यान