Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंबरेली

बढ़ती ट्रैफिक समस्या सम्बंधी समाचारों का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश

बरेली, 2 जून। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शहर में जाम सम्बंधी समस्या को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली खबरों का संज्ञान लिया है।

जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को आदेशित किया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली ट्रैफिक सम्बंधी खबरों को व्हाट्सएप के माध्यम से आपको प्रेषित किया जाता रहा है साथ ही मौखिक रूप से भी आदेशित किया गया है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि ट्रैफिक जाम से सम्बंधित समस्या के बारे में शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे आम जन को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!