उज्जैनताज़ा ख़बरें

राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नायब तहसीलदार उंडासा को हटाया

कलेक्टर श्री सिंह ने नायब तहसीलदार उंडासा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उज्जैन / राजस्व प्रकरणों का निराकरण संतोषजनक पाए नहीं पाए जाने पर कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा नायब तहसीलदार उंडासा तहसील वृत उज्जैन ग्रामीण श्री सुभाष सुनहेरे को हटाने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि तहसीलदार उज्जैन ग्रामीण सुश्री अर्चना गुप्ता को न्यायालय वृत उंडासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिंह ने शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के प्रथम तल पर स्थित नायब तहसीलदार उंडासा कार्यालय और राजस्व कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कोर्ट की अलमारियों को खोलकर राजस्व रिकॉर्ड्स का अवलोकन किया। जिसमें नामांतरण बटंवारा, सीमांकन, बटांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण नहीं पाया गया। राजस्व प्रकरणों में व्यवस्थित कार्यवाही विवरण का लेखन भी नहीं किया गया। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यवाही करते हुए प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए नायब तहसीलदार श्री सुभाष सुनहेरे को तत्काल प्रभाव से हटाकर उन्हें कार्यालय भू अभिलेख में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आमजन के सभी राजस्व संबंधी मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा इस कार्य में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरी गंभीरता बरते इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा नायब तहसीलदार कार्यालय और राजस्व कोर्ट का औचक निरीक्षण कर राजस्व संबंधी कार्यवाही के सभी दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई और अच्छा कार्य करने वालों की सराहना की जा रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!