Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

33 लाख का गबन करने के आरोपी गए जेल

सिद्धार्थनगर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी से खाता खुलवाकर 33 लाख रुपये हड़पने की आरोपी महिला और पुरुष को पुरानी नौगढ़ चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह के मुताबिक तीन गांव में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को धोखाधड़ी करके एक ही महिला का कई खाता खोलवाकर रुपये हेराफेरी के हड़पने की शिकायत हुई थी। इसमें एक सीएफसी संचालक और एक महिला जो खाता खुलवाने और रुपये की हेराफेरी के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। इसमें एक सदस्य का पांच से छह खाता खुलवाया था। कुल 111 बैंक खाते समय में आए हैं, जिसमें 33 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।

पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार को जानकारी मिली की आरोपी अनीता निवासी बर्डपुर नंबर 11 टोला बरगदही थाना व सोमनाथ निवासी रेहरा थाना सदर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!