Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसागर

वाहन चालकों को मिलेगी गर्मी से निजात, चौराहों पर लगाए जा रहे है पंडाल

सागर। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार आज शहरवासियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए एक और अभिनव प्रयोग करते हुए ऐसे चौराहों पर जहां की रेड, ग्रीन सिग्नल लगाए गए हैं वहां पर वाहन चालकों को खड़ा होने के लिए ग्रीन पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले में वर्तमान में 44 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है जिसके तहत शहरवासियों को भीषण गर्मी से बचने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत दिवस नगर निगम के द्वारा फॉगिंग मशीन बुलाई गई और चौराहों पर खड़े कर कृत्रिम वर्षा कर शहरवासियों को भीषण गर्मी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रकार अब ग्रीन, रेड सिग्नल वाले चौराहों पर ग्रीन पंडाल लगाकर रेड लाइट होने पर रुकने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। साथ में फॉगिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम वर्षा भी की जाएगी। शहरवासियों ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!