Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

जीएनएम की कक्षाओं के संचालन में नए शासनादेश में संशोधन की उठाई मांग

जीएनएम की कक्षाओं के संचालन में नए शासनादेश में संशोधन की उठाई मांग

लालगंज, प्रतापगढ़। जीएनएम के नए सत्र में छात्राओं के प्रवेश होने के बाद जारी शासनादेश के संशोधन की मंाग उठाई गयी है। सगरा सुंदरपुर स्थित संजीवनी नर्सिग कालेज के प्रबन्ध निदेशक डा. एसआर यादव ने प्रदेश मेडिकल फैकेल्टी के सचिव को पत्र लिखकर अध्ययनरत छात्राओं के हितों को देखते हुए दोषपूर्ण शासनादेश में अविलम्ब संशोधन व सुधार की मांग उठाई है। उन्होनें पत्र में कहा है कि नए सत्र में जीएनएम में प्रवेश हो गया है। अचानक एक शासनादेश जारी होने से इस कोर्स के मेधावियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होनें शासन से कहा है कि 2024-25 सत्र में पूर्व नियमों के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन बनाया रखा जाय। उन्होनें कहा है कि नए नियमों को प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता को इन्हें अगले सत्र में लागू किया जाय।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!