
28 जून को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन अलीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई । संचालन महासचिव विनोद शर्मा ने किया । इस दौरान दो नए सदस्य हरीश बाबू शर्मा व विवेक शर्मा को जोड़ा गया । नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए मुकेश कुमार सैनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया । सह चुनाव अधिकारी वी मिश्रा व विनोद शर्मा को बनाया गया । 28 जून शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव होना तय किया गया । इस मौके पर डीके अग्रवाल , विष्णु गुप्ता , दिनेश बंसल , विपिन सिंह , हरिओम पलतानी आदि मौजूद रहे ।







