Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

जिलाधिकारी ने की फायर ऑडिट व अग्नि सुरक्षा की समीक्षा

अधिकारियों को दिए फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश

फायर ऑडिट व अग्नि सुरक्षा के संबन्ध में बैठक करते जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी) पंकज कुमार। सोमवार को जनपद मुख्यालय मुरादाबाद में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने जिले भर के सभी प्रतिष्ठान, होटल, सिनेमा हॉल, कोटिंग सेंटर, अस्पताल, अपार्टमेन्ट्स आदि में फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी सिटी सहित उप जिलाधिकारियों को प्रतिष्ठान, होटल, सिनेमा हॉल, कोटिंग सेंटर, अस्पताल, अपार्टमेन्ट्स में फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करने के दिये निर्देश। अग्नि शमन अधिकारी मुरादाबाद को अग्नि संबंधित घटनों पर तत्काल कैसे काबू पाया जा सके, इस संबंध में मॉक ड्रिल कराने के के लिए कहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने की जनसामान्य से अपील की कि चार धाम यात्रा पर जा रहे यात्री अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य ही कराएं। ताकि चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का विवरण भी प्रशासन के पास सुरक्षित हो सके। इस बैठक में एसपी ग्रामीण आईपीएस संदीप कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र सिंह वीरवाल आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।

फायर ऑडिट व अग्नि सुरक्षा के बैठक में मौजूद अधिकारी गण।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!