Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

स्वास्थ्य कर्मियों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

- संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की बैठक में समस्याएं उठाई

संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा स्वास्थ्य की बैठक में बोलते पदाधिकारी।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी) पंकज कुमार। संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जनपद शाखा मुरादाबाद की पूर्व निर्धारित बैठक चिकित्सालय परिसर के ओपीडी हाल में की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की समस्याओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हेमंत चौधरी ने कहा कि पूरा दिन कार्य करने के बाद भी छोटी छोटी कमियों पर बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे वेतन काट दिया जाता है जो गंभीर चिंता का विषय है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूटता है और इसका प्रभाव से कार्य पर पड़ता है। वहीं दूसरी ओर सभा को संबोधित करते हुए पंकज पांडे ने कहा के सेवा पुस्तिका अपूर्ण है। कर्मचारियों को देय छह माह से भुगतान नहीं हुआ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयको का भुगतान आनवश्यक रोका जा रहा है, वहीं कर्मचारियों से ऑनलाइन डाटा का काम उनके अपने खर्च पर कराया जा रहा है। कर्मचारियों को शासनादेश के विपरीत अपने संस्थान से दूसरी जगह सम्बध किया जा रहा है जिससे उनका पूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है।
समिति के जिला मंत्री विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि समस्याओं को देखते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। कुछ अधिकारियों की हठधर्मिता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। किसी कर्मचारी का उत्पीड़न एवं शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जनपद शाखा मुरादाबाद की इस आवश्यक बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांठ से हेल्थ सुपरवाइजर भगवान सिंह, अमित भारद्वाज, शमा परवीन, निर्देश रानी, कृष्ण कुमार गुप्ता, सरिता, कुसुम, भावना, अंकुर शर्मा, अनुकूल चौहान, कमल कुमार, वंदना गौरव आदि स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्षता डॉ. जयपाल सिंह तथा संचालन हेमंत चौधरी ने किया।
संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा स्वास्थ्य की बैठक में मौजूद कर्मचारी।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!