Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

तूफान व बारिश से लोग हुए हलाकान

तूफान व बारिश से लोग हुए हलाकान

तूफान के चलते ढहा वृक्ष।

लालगंज-प्रतापगढ़। बेमौसम बारिश व आंधी तूफान के चलते रविवार को दोपहर थोड़ी देर के लिए जनजीवन अस्तव्यस्त हो उठा। नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में कई जगह बिजली का तार टूट जाने से देर शाम तक विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो उठी। वहीं कई जगह पेड़ की डालियां भी टूटकर सड़क पर गिर गयी। लखनऊ-वाराणसी के प्रतापगढ़-लालगंज के अजगरा बाजार के समीप पेड़ गिरने से घण्टों यातायात बाधित भी दिखा। लोगों के छप्पर तथा टीन-टप्पर भी उड़कर गिर गए। वहीं बारिश थमने के बाद गर्मी के साथ उमस के भी बढ़ने से लोग परेशान दिखे। आंधी व तूफान के चलते बाग में आम को लेकर भी नुकसान देखा गया। इधर मौसम में शनिवार की रात से ही परिवर्तन देखा गया। इसके चलते लालगंज कस्बे में शाम से देर रात तक कई बार बिजली भी ट्रिप होती रही। आंधी और तूफान को लेकर बाजार में लोगों में बिजली विभाग के जर्जर तारों को लेकर भी लोगों के माथे पर चिन्ता की लकीर फिर बढ़ी दिखी। हालांकि आधे घण्टे के अंदर ही मौसम फिर अपने ढर्रे पर आ पहुंचा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!