
कुलपति से नहीं हो सकी मुलाकात
अलीगढ़ । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) के आधुनिक भारतीय भाषा के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो . मुश्ताक अहमद जरगर ने विभागाध्यक्ष टीएन सतीशन पर रिकॉर्ड ले जाने और कश्मीरी भाषा अनुभाग को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं । उन्होंने कहा कि वह इसके विरोध में वह धरने पर बैठेंगे । इस सिलसिले में वह शुक्रवार को कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे थे , लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी । शनिवार को फिर धरने की अनुमति मांगने कुलपति से मिलने जाएंगे ।






