Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसागर

सागर वासियों के लिए अब गर्मी से मिलेगी राहत, चौराहों पर होगी फॉगिंग मशीन तैनात

सागर। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री के द्वारा सागर वासियों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए जहां हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं महानगरों की तर्ज पर अब सागर शहर के चौराहों पर मोबाइल फागिंग मशीन का इस्तेमाल कर गर्मी से राहत दिलाई जाएगी। नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि सागर में 44 डिग्री के आसपास एवं आने वाले दिनों में इसके भी ज़्यादा तापमान होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री आर्य के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है और नगर निगम के द्वारा दो फागिंग मशीनों का क्रय किया गया। अब इनका उपयोग सागर के बड़े चौराहों एवं व्यस्ततम एरिया में किया जाएगा। जहां शहर वासियों एवं चौराहों पर खड़े होने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फागिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम पानी की वर्षा फुहारे के रूप में की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!