Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पारा चढ़ने से हांफता नजर आया शहर ,

रिपोर्टर, अशोक राय

जयपुर शहर में ज्यों-ज्यों पारा उपर चढ़ रहा है लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। जयपुर समेत पूरे प्रदेश में ही हीट वेव का असर तेज हो रहा है। दोपहर के समय में सड़कों पर आवाजाही कम देखने में आई। केवल वही लोग बाहर निकल रहे हैं जिन्हें जरुरी कार्य है अन्यथा लोग घरों में रहना ही पसंद कर रहे हैं। नगर निगम की गाड़ी शहर में कुछ स्थानों पर पानी का छिड़काव करती नजर आई लेकिन यह प्रयास गर्मी से राहत दिलाने में नाकाफी सिद्ध हो रहे हैं। गर्मी का आलम ऐसा है कि मानव समेत पशु पक्षी सब बेहाल हैं।

गर्मी के बढ़ने के साथ साथ पानी की समस्या भी विकट होती जा रही है। दादी का फाटक स्थित वार्ड नम्बर 14 के नारायण नगर विस्तार समेत बहुत सी कालोनियों में पानी का संकट बना हुआ है। हालात यह है कि या तो पानी आता नहीं और आता है तो पानी का दबाव/प्रेसर इतना कम रहता है कि इससे काम चल पाना मुश्किल है। पानी की समस्या के कारण ही महिलाओं ने पम्प हाउस पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!