Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

21 साल के युवक की फंदे पर मिली लाश

कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर में माता-पिता नहीं थे। दोनों भाई-बहन ही घर में थे। घर के म्यार पर लाश रस्सी से लटकी मिली है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम 21 वर्षीय राहुल कुमार पटेल है, जिसने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चल सका है। फांसी लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के चाचा राजेश पटेल ने बताया कि माता-पिता और भाई बहन घर पर रहते हैं। माता-पिता काम पर गए हुए थे। राहुल पटेल घर पर अकेले था, उसकी बहन घर से लगे बाड़ी में काम करने गई हुई थी। जब काफी समय बाद वह वापस लौटी तो फांसी के फंदे पर लटकी लाश देखी। इस दौरान बहन ने घबराहट में चीख-पुकार मचाने लगी। आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । इसकी सूचना कोटवार को दी गई, जहां कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!