स्थापना दिवस पर आयोजित की गई पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी, हुआ जीरो वेस्ट इवेंट
कटनी में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे युवा छात्रों के समूह “विज़न” ने अपना स्थापना दिवस सत्यम मैरिज गार्डन में आयोजित किया। यह पूरा कार्यक्रम छात्रों के द्वारा ही आयोजित किया गया था, इसके अंतर्गत अंतर्विद्यालय प्रश्नोत्तरी, कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी, एवं जीरो वेस्ट इवेंट को आयोजित किया गया, अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हुआ जीरो वेस्ट आयोजन……
यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट भी रहा जिसके अंतर्गत दोना पत्तल में नाश्ते का वितरण, कागज के गिलास में जल एवं शरबत का वितरण तथा किसी भी प्रकार की सिंगल उसे सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। अतिथियों के स्वागत हेतु भेंट स्वरूप उन्हें तुलसी के पौधे एवं वेस्ट मटेरियल से बनाई गईं वस्तुएं दी गई।
प्रश्नोत्तरी में पर्यावरण जागरूकता……
अंतर्विद्यालय प्रश्नोत्तरी में 6 विद्यालयों की टीमों ने सहभागिता दी, जैव विविधता एवं पर्यावरण से जुड़े हुए प्रश्न तीन राउंड्स में पूछे गए, जिसमें सर्वाधिक अंकों के साथ सीएम राइज विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा तथा शासकीय कन्या विद्यालय, सिविल लाइन द्वितीय स्थान पर रहा तथा अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
हुआ वेबसाइट का अनावरण……
स्थापना दिवस के उपलक्ष में अतिथियों के द्वारा वेबसाइट का अनावरण भी क्यूआर कोड के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि इस वेबसाइट का निर्माण भी समूह के स्वयंसेवकों के द्वारा ही किया गया है।
समूह निरंतर कर रहा पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य…
समूह अध्यक्ष एवं स्टूडेंट आशुतोष माणके ने बताया कि विजन लगातार 2 वर्षों से कटनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता हेतु कार्य कर रहा है। यह पूरा समूह टीनएजर्स के साथ वर्क कर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करता आ रहा है।
इनकी रही उपस्थिति…
पूरे समारोह में श्री पवन अहिरवार उपायुक्त नगर निगम, श्री आदेश जैन, श्री मोहन नागवानी, श्री मुकेश चंदेरिया, श्री बालमुकुंद मिश्र, श्री एलपी तिवारी, श्री राम किशोर चौधरी, श्रीमती विद्या पांडे, श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती नीलम जगवानी एवं अन्य की उपस्थिति रही।
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
2 weeks ago

बहजोई नगर पालिका कार्यालय में भव्य हुआ शपथ ग्रहण समारोह।*
2 weeks ago
गुमशुदी की तलाश
2 weeks ago
बीमारी के कारण 26 वर्ष के युवक ने लगाई फांसी
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
खेड़ा जलालपुर पुख्ता में इंटर कॉलेज की कमी पर उठी आवाज, ग्रामीणों ने की स्थापना की मांग
2 weeks ago
समथर में बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई किसान की फसल बर्बाद