Uncategorizedअन्य खबरेकानपुर

आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू

ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आपातकालीन (लाइफ थ्रेटनिंग) परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से अस्पताल पहुँचाने के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत Integrated Command and Control Centre (ICCC) कंट्रोल रूम में एक विशेष ग्रीन कॉरिडोर सेल स्थापित किया गया है, जो एम्बुलेंस मूवमेंट की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं समन्वय सुनिश्चित करेगा।

एम्बुलेंस चालक/संचालक आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 9454402413 पर कॉल कर अपनी एम्बुलेंस की वर्तमान लोकेशन, गंतव्य अस्पताल एवं प्रस्तावित मार्ग की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। सूचना प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम द्वारा लाइव सीसीटीवी कैमरों एवं गूगल मैप्स के माध्यम से एम्बुलेंस की निरंतर निगरानी की जाएगी तथा संबंधित मार्गों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया जाएगा।

जहाँ-जहाँ मार्ग में जाम अथवा अवरोध की स्थिति होगी, वहाँ एम्बुलेंस के पहुँचने से पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा ट्रैफिक को क्लियर कराया जाएगा, जिससे एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध हो सके और मरीज को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुँचाकर उसकी जीवन रक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन हेतु अस्पताल संचालकों, एम्बुलेंस संचालकों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहयोग प्रदान किया गया है, जिन्हें सम्मिलित करते हुए यह योजना लागू की जा रही है।

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट आमजन से अपील करता है कि एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करें, जिससे आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अपर पुलिस आयुक्त लॉ एण्ड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!