Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

शोभित विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया गया

ब्रेकिंग न्यूज

 

 

👉 *शोभित विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया गया*

 

👉 *गगोंह सहारनपुर*

 

गंगोह शोभित विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. डॉ. रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर एवं स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट एंड लैंग्वेजेज विभाग की डीन एंड हेड प्रो. डॉ. गुंजन अग्रवाल ने पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। डीन एंड हेड प्रो. डॉ. गुंजन अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए आशीर्वाद सेरेमनी कार्यक्रम के सन्दर्भ में सभी को इसकी महत्ता से अवगत कराया और अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्र छात्राओं द्वारा अनेक शानदार प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई, जिनमे राघव, खुशी, प्रीति, पूर्वी, अलीना, लक्ष्मी, आदि छात्र शामिल रहे। कुलपतिए व कुलसचिव ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंतिम सत्र में अतिथियों द्वारा अंतिम वर्ष के छात्रों को विश्वविद्यालय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. विकास पँवार, डॉ. विश्वास कुमार, करुणा अग्रवाल, जूही अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, सरिता शर्मा, विकास चैधरी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!