ताज़ा ख़बरें

लसूडिया आंतरी में पंचायत के समीप मृत अवस्था में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति मनासा शासकीय अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम

 

नीमच / कुकड़ेश्वर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लसूडिया आंतरी में पंचायत के समीप एक 35 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसका बुधवार को मनासा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। देर शाम मनासा शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार लसूडिया आंतरी निवासी राजू पिता भेरुलाल मेहतर उम्र 35 वर्ष पिछले कई समय से अकेला पंचायत में रहकर अपना जीवन बसर कर रहा था। बीती मंगलवार की शाम उक्त व्यक्ति का शव पंचायत के समीप लोगो को मृत अवस्था में पड़ा मिला। गांव के लोगों ने उक्त घटना की जानकारी कुकडेश्वर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल में भिजवाया। वही बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टरों की जानकारी के मुताबिक अधिक शराब पीने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!