
नीमच । शहर के दशहरा मैदान से लगे फिरोज शाह पेट्रोल पंप के पास स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पीछे स्थित कन्हैयालाल पूरनदास (केपी) कन्फेक्शनरी दुकान पर अचानक अज्ञात कारणों के चलते दोपहर 03 बजे के आसपास आग लग गई। वही मौके पर नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड और एक अल्फ़्योलाइड की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। वही पुलिस भी मौके पर पहुंची | आगजनी की घटना के कारण दो मंजिला स्थित इमारत के प्रथम तल पर बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकान में कन्फेक्शनरी का सामान रखा हुआ था। आग लगने का कारण तापमान का अधिक होना और प्लास्टिक से सामान का बंधा हुआ होना बताया जा रहा है।
Share this:

URL Copied
2,507 Less than a minute






