जिला अस्पताल की लापरवाही पर प्रसाशन ने लिया एक्शन, बैठी जाँच, दोषी चिकित्सक पर होगी कार्यवही, मामलाअस्पताल परिसर में सड़क पर महिला द्वरा नवजात के जन्म का
नीमच। जिला चिकित्सालय के चिकित्सको की लापरवाही के कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं ऐसा ही एक मामला बीते कल बुधवार को भी सामने आया जहां चित्तौड़गढ़ जिले की निवासी रजनी पति दिनेश उम्र 33 वर्ष 22 मई को नीमच जिला चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी परंतु यहां के चिकित्सकों द्वारा महिला का बीपी बड़ा होना बताकर उसे रेफर कर दिया हालत यह रहे की महिला जब डिलीवरी वार्ड से बाहर निकली तो महज 100 मीटर की दूरी पर ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने सड़क पर ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया,नवजात के जन्म के बाद उक्त महिला को वार्ड में भर्ती किया गया वहीं देर शाम उक्त मामले की जानकारी जब जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को लगी तो वह भी मौके पर पहुंचे और घटना अधिकारियों के संज्ञान में डाली गई,जिसको लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल और चिकित्सकों की लापरवाही पर एक्शन लेते हुए एडीएम लक्ष्मी गामड़ एसडीम ममता खेड़े तहसीलदार संजय मालवीय सहित अधिकारियों की टीम जिला अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों व स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई वही पीड़ित महिला से भी चर्चा की गई इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद लोगों ने भी महिला चिकित्सक डॉक्टर लाड़ धाकड़ और उनके पति योगेंद्र धाकड़ पर भी रूपोयो की मांग के आरोप लगाए। मामले में एडीएम लक्ष्मी गामड़ में जानकारी देते हुए बताएं कि राजस्थान के चित्तौड़ जिले की निवासी रजनी पति दिनेश उम्र 33 वर्ष को कल डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था परंतु उसका बीपी बड़ा हुआ होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था जिसके बाद महिला ने सड़क पर ही शिशु को जन्म दे दिया था उक्त घटना को लेकर जांच टीम का गठन किया गया है दोषी चिकित्सक के खिलाफ करवाई की जाएगी और अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर भी कार्य किए जाएंगे। साथ ही चिकित्सकों पर रुपए लेने के आरोपी के मामले में भी पीड़ित पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं जो भी चिकित्सक दोषी पाए जाते हैं उन पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला से चर्चा की गई है अभी भी उनका बीपी बड़ा हुआ है और वह अन्य अस्पताल नहीं जाना चाहते जिन्हें बेहतर उपचार की व्यवस्था नीमच जिला चिकित्सालय में ही की गई है। वहीं अधिकारियों के समक्ष सरवानिया महाराज निवासी दीपक धनगर ने भी अपनी पीड़ा रखते हुए डॉक्टर योगेंद्र धाकड़ पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी राधिका धनगर को 15 मई को डिलीवरी के लिए नीमच जिला अस्पताल लेकर आया था जहां बड़े ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया था और उसका बच्चा वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है दीपक धनगर ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर योगेंद्र धाकड़ द्वारा 7 से 8 हजार की मांग की गई थी परंतु मैं गरीब मजदूर होने के कारण इतने रुपए नहीं दे सकता था जिस पर चिकित्सक ने उन्हें 4 हजार देने की बात कही फिर मेरे द्वारा उन्हें घर जाकर 3 हजार रुपए दिए गए पीढ़ीत दीपक धनगर ने मांग की है कि दोषी चिकित्सकों पर कार्यवाही की जाए। जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने बताया कि हम लंबे समय से जिला चिकित्सालय की लड़ाई मरीज के हित में लड़ते आ रहे हैं यहां के चिकित्सक लापरवाह होने के साथ-साथ मरीजों से रूपयो की मांग करते हैं जबकि जिला चिकित्सालय में गरीब और सामान्य वर्ग के लोग आते हैं ऐसे में उनसे रूपयो की मांग करना और इलाज में लापरवाही करना यहां के चिकित्सकों की आदत में है जिसकी कई शिकायत हमारे द्वारा की गई है आज अधिकारियों की टीम यहां आई है उनके समक्ष भी मरीज ने अपनी पीड़ा रखते हुए चिकित्सकों पर रुपए मांगने की आरोप लगाए हैं हमारी प्रशासन से यही मांग है कि दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई हो और यहां चिकित्सकों की भरती कर मरीजों को राहत प्रदान की जाए।
बालाघाट जिले में कृषि वर्ष अंतर्गत कार्यो की प्रगति की संभागायुक्त द्वारा समीक्षा
6 days ago
दोनों बच्चों ने अपने पिता का क्या नाम रोशन
6 days ago
आज थाना समथर को मिली बड़ी कामयाबी छः मोटरसाइकिल चोरी पकड़ी
6 days ago
पारिवारिक कलह से आहत छात्रा ने गंगा में लगाई छलांगः
1 week ago
थाना मुलमुला ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
1 week ago
*उठो..लाल.. आब..आँखे..खोलो..अगर सरकारी विभागों के खिलाफ खबर हजम नही हो तो मीडिया को खण्डन छापने का बोलो।* *रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान* रतलाम समाज की आँखे माने जाने वाला मीडिया अब जिम्मेदारों की आँखों की किरकिरी बनते जा रहे है। घोटाले, घपले, लापरवाहियां, खामियां,लेटलतीफी,मनमानी, रिश्वतखौरी आदि हर तरफ पसरी हुई है, मगर जिम्मेदार इन सभी बुराईयों को मौन स्वीकृति देकर या इन्हे अनदेखा कर इनके कारनामों की परते खोलने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहे है। बीते दिनों एक फतवा जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विभाग प्रमुख हर दिन सुबह अखबार पढ़ेगा, पोर्टल आदि खोलेगा और अपने या अपने विभाग से संबधित खबर को पढ़ेगा,देखेगा । अगर खबर सही है तो खबर में बताई गई बुराईयों को दूर करने का त्वरित प्रयास करेगा और अगर खबर विभाग प्रमुख को हजम नही होती है, तो इनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह खबर का खण्डन हर हाल में मीडिया वाले के माध्यम से उसी दिन कराए। अरे….खंडनबाजों…. अगर विभाग प्रमुख और अमला….इतना सजग और सेवाभावी होता तो जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों में 100-100 शिकायती आवेदन हर मंगलवार को नही पहुचते। जनता अपनी परेशानियों से लोहा लेते लेते आंदोलन और चक्काजाम आदि करने को मजबूर नही होती। लोग सूचना का अधिकार की तहत जानकारी लेने के लिए सालों से भटक रहे है और जिला पंचायत जैसे विभाग के अफसर उन्हे कार्यालय बुलाकर निपटाने की तैयारियों को अंजाम देने में लगे है। खंडन परम्परा को हवा देकर इसे स्थापित करने के अखबारों को अधकचरे और समय बैसमय समाचार देने वाले एक विभाग को भी पांबद किया गया है। इस विभाग के जिम्मेदार भी अखबार की कतरन संबधित विभाग के प्रमुख को भेज कर समाचारों में खंडन की संभावना खोजने का प्रयास करेगे। इधर मीडिया भी इतना फ्री नही बैठा है कि कुछ भी छापता छूपता रहे। अखबारों का तो 1 कालम 10 सेंटीमीटर हिस्सा ही लगभग 1 से 3 हजार तक बैठ रहा है। इस हिसाब से अगर सरकारी समाचार को छापकर विभागों को भुगतान के बिल भेजे जाएंगे? तो खर्च का हिसाब हर माह लाखों में बैठेगा। अब इधर अगर कोई जनता की आवाज, परेशानी, उसका शिकायती पत्र आदि मीडिया के माध्यम से उजागर करता है तो उसमें सुधार के प्रयास किए जाना चाहिए। इस तरह के फरमान से उन विभाग वालों की बल्ले बल्ले हो गई है, जो नामचीन और आदतन लापरवाह भ्रष्ट आचरण आदि की लिस्ट में शामिल है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, जल निगम, सडक़ परिवहन आदि विभागों के कारनामों और कार्यप्रणाली को को बीते दिनों दिशा समिति की बैठक में सांसद,विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उजागर बता दिया है कि जिले का विकास किस… अगति की और अग्रसर होता जा रहा है। कई विभागों की फाईले विगत माह से इधर से उधर गोते खा रही है, पहले नीचे वाले अफसर से अवलोकन कराओं और उसके बाद बड़े साहब की स्वीकृति लेने आओं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि फरमान जारी करने वालों के दरबार में भांड मिरासियों की तरह इनका गुणगान करो। अगर इनके गायन के अनुसार सुर नही लगाया तो फजीहत हो सकती है। फिलहाल इस फरमान का पालन कौन-कौन, कब-कब करता है, ये आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल… विभाग प्रमुख अपने विभागों की खबरे पढक़र खंडन-फंडन तैयार करने की तैयारियों का मसौदा तैयार कर रहे है या करवा रहे है।
1 week ago
झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग
1 week ago
झोपड़ी में भीषण आग लगने से भरी नुकसान की पीड़िता ने की मुआवजे की मांग