Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरेंराजनीति

गोरखपुर में 29 मई को अमित शाह का रोड शो,रविकिशन के लिए मांगेंगे वोट

गोरखपुर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। गृहमंत्री अमित शाह इस बीच सांसद रविकिशन के पक्ष में 29 मई को रोड शो करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ ही मौजूद रहेंगे।

गोरखपुर। गृह मंत्री अमित शाह सांसद रवि किशन के पक्ष में प्रचार करने गोरखपुर आएंगे। वे यहां 29 मई को रोड शो करेंगे। इस रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह का कार्यक्रम तय होते ही भाजपा की ओर से इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 6ठें और 7वें चरण के मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा के दिग्गत नेताओं का तुफानी दौरा बढ़ता जा रहा है। कल यानी 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती में जनसभा करेंगे। जबकि, 23 मई को गृह मंत्री अमित शाह सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 मई को छठें चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद भाजपा के सभी दिग्गत 7वें और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। इसी क्रम में 29 मई को सांसद रवि किशन के पक्ष में प्रचार करने गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर आएंगे। वे यहां सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ शहर में रोड शो करेंगे। हालांकि, 26 मई को प्रधानमंत्री का देवरिया में भी जनसभा प्रस्तावित है। हालांकि, इस कार्यक्रम की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!