Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बांस काटने गये ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला भागकर बचाईं जान वन विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे मोके पर

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार जिले की सरदारपुर तहसील अमझेरा के समिप ग्राम हाथीपावा मे बांस काटने गये ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया बिच बचाव करने आये अन्य तिन लोगो पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया है । घटना के बाद ग्रामीण चारो घायलों को लेकर अमझेरा अस्पताल पहुँचे जहा घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रत्यशदर्शी मान सिंग रावत ने बताया कि गजेंद्र अपने घर के पास मे लगे बॉस की कटाई कर रहा था तभी झाड़ियों मे से आकर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जैसे हि गजेंद्र चिल्लाया तो अन्य ग्रामीण भी दौड़ कर पहुँचे फिर तेंदुए ने अन्य तिन लोगो को भी अपना शिकार बना लिया। अमझेरा स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉक्टर सुशांत बहादुर ने बताया कि हाथी पावा गांव के घायल आये हे जिनके हाथ पेर, मुँह, गले मे दात के निशान लगे है। घायल कालू सोहन, मुनसिंग तौलिया, नानूराम दरियाव, गजेंद्र अनसिंग है जिसमे नानूराम गंभीर घायल है जिस पर सबसे ज्यादा घाव है सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद अमझेरा वन विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी मोके पर नही पहुँचे। ग्रामीणों का कहना है की पूर्व मे भी कई बार हमारे पालतू पशुओं पर तेंदुए ने हमला किया जिसकी जानकारी वन विभाग को देते हे लेकिन जंगल मे कोई नही जाता। गोरतलब है कि चार वर्ष पूर्व भी हाथीपावा मे हि एक पांच वर्ष की बालिका को तेंदुआ उठाकर ले गया था। बाद मे पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा था

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!