Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

बोलेरो में लदा नेपाली टूथपेस्ट बरामद

सिद्धार्थ नगर। लोटन

एसएसबी 66वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुधीर घोष ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो से कुछ नेपाली सामान आने वाला है। सूचना के आधार पर सीमा चौकी ठोठरी से सहायक कमांडेंट उप निरीक्षक हरपाल सिंह के साथ सयुंक्त गश्त सीमा स्तंभ संख्या 540 के लिए रवाना हुए। कुछ समय बाद एक बोलेरो नेपाल से आते हुए दिखाई दिया। जैसे ही बोलेरो गश्त पार्टी के पास पहुंचा तो गश्त पार्टी ने उसे रोकने का प्रयास किया।

हालांकि, गाड़ी ड्राइवर गस्त पार्टी को देखकर गाड़ी छोड़कर नेपाल भाग गया। टीम ने मौके पर तलाशी ली। इसमें बोलेरो में नेपाली टूथपेस्ट 22 बड़ा पैकेट बरामद किया गया। बरामद लवारिस समान व बोलेरो का फर्द सूची बनाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!