Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

रोलर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक घायल

रोलर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक घायल

लालगंज, प्रतापगढ़। पुत्र के साथ धान का बीच खरीदने निकला वृद्ध बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सांगीपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक के पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासी छंगू वर्मा 67 पुत्र श्रीनाथ वर्मा मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने पुत्र भारत वर्मा के साथ धान का बीज खरीदकर घर लौट रहा था। सांगीपुर ब्लाक कार्यालय के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में वृद्ध की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे रोलर की चपेट में आ गयी। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर भेजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने छंगू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटे हैं। वह दो भाईयों में बड़ा था। एसओ मनीष तिवारी का कहना है कि शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!