– 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी – मां – बेटों को 6- 6 माह कैद की सजा – अभियुक्तगणों की जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी – अर्थदंड की धनराशि का 60 प्रतिशत वादिनी को मिलेगी
सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व हुए अमेरिका प्रसाद हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश रविंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी बबई राम को 8 वर्ष की कैद व 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं मां – बेटों को 6- 6 माह कैद की सजा सुनाई है। अभियुक्तगणों की जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अर्थदंड की धनराशि का 60 प्रतिशत वादिनी को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटीया (बिल्ली मारकुंडी) गांव निवासी केशरी देवी ने ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 30 सितंबर 2016 को शाम साढ़े सात बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थी तभी गांव के पट्टीदार बबई राम पुत्र स्वर्गीय राम अभिलाष उसे बच्चों के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते गाली देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो राजकुमार और अशोक कुमार पुत्रगण बबई राम भी आ गए और दोनों गाली देने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर उसके पति रामचंद्र, बेटा अमेरिका प्रसाद और बहु तरवंती देवी आकर बीच बचाव करने लगे। इसीबीच अभियुक्तगण गाली देते हुए एवं जान मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा और लात घुसे से मारने पीटने लगे। इस दौरान उसके बेटे अमेरिका प्रसाद को सिर में गंभीर चोटें आई और बेहोश होकर गिर गया। इतना ही नहीं उसके पति रामचंद्र को हाथ और पैर में चोटें आई,उसकी बहु तरवंती देवी और उसे भी काफी चोटें आई। आसपास के लोग आए और घटना को देखा तथा बीच बचाव किया। किसी प्रकार से अपनी बहु के साथ सूचना देने आई हूं। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। उधर इलाज के दौरान बेटा अमेरिका प्रसाद की मौत हो गई।विवेचक ने मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में बबई राम, राजकुमार, अशोक कुमार और शिवकुमारी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी बबई राम को 8 वर्ष की कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं राजकुमार, अशोक कुमार और शिवकुमारी को दोषसिद्ध पाकर 6- 6 माह कैद की सजा सुनाई। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि का 60 प्रतिशत वादिनी को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे
2 weeks ago

गुमशुदी की तलाश
2 weeks ago
बीमारी के कारण 26 वर्ष के युवक ने लगाई फांसी
2 weeks ago
बहजोई नगर पालिका कार्यालय में भव्य हुआ शपथ ग्रहण समारोह।*
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
खेड़ा जलालपुर पुख्ता में इंटर कॉलेज की कमी पर उठी आवाज, ग्रामीणों ने की स्थापना की मांग
2 weeks ago
समथर में बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई किसान की फसल बर्बाद