Basti News: कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण. बस्ती। प्रधानमंत्री की 22 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। पॉलिटेक्निक परिसर में हेलिपैड व मंच बनाया जा रहा है। व्यवस्था को देखने के लिए शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।पॉलिटेक्निक परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम दिन-रात एक किए हुए है। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी दोपहर बाद मय दल-बल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया। जहां कोई खामी नजर आई, उसे तत्काल दूर करा दिया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद अधिकारी लौट आए। संवाद
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
4 days ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
4 days ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
4 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
4 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
4 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार