Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: 20 व 21 मई को घर पर मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर।
लोकसभा सीट अंबेडकरनगर के लिए 25 मई को होने वाले मतदान से पहले 20 व 21 मई को 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व दिव्यांग अपने निवासी स्थान पर ही पोस्टल बैलेट पेपर की मदद से मतदान कर सकेंगे।
इन दो दिनों में फार्म 12डी भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान की सहमति देने के बाद जो छूट जाएंगे उन्हें 22 मई को भी मतदान करने का मौका मिलेगा।
मालूम हो कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देशित किया है कि ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है या फिर दिव्यांग हैं यदि वे अपने निवास स्थान पर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करना चाहते हैं तो फार्म 12डी भराकर सहमति ली जाए। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के हवाले से एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि जिन मतदाताओं ने फार्म 12डी भरकर निवास स्थान पर ही मतदान करने की सहमति जताई है उनके घर पर 20 व 21 मई को पोलिंग पार्टी पहुंचकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराएगी। इन दो दिनों के अभियान में जो मतदाता छूट जाएंगे उन्हें 22 मई को मतदान करने का मौका मिलेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!