Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे का मामला दर्ज

सड़क हादसे का मामला दर्ज

सड़क हादसे का मामला दर्ज

 

मौदहा हमीरपुर।कानपुर से बागेश्वर जा रहे परिवार की गाड़ी में डम्पर ने टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पीड़ित की बेटी को गंभीर चोंटे आईं हैं।पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर नगर निवासी द्विजेंदु नाथ पाण्डेय पुत्र रामशंकर पाण्डेय ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से बागेश्वर जा रहा था और रास्ते में गहबरा के निकट चाय पीने के उद्देश्य से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी उसी दौरान एक डम्पर यूपी 78जीटी 2718 जिसे मौदहा कस्बे का रामसिंह पुत्र इतवारी लाल चला रहा था।पीड़ित ने बताया कि उक्त चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था और लापरवाही से डम्पर चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनकी बेटी को भी गंभीर चोंटे आईं हैं।पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!