Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

आपत्तिजनक पोस्ट से कुशवाहा समाज आक्रोशित

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर भाजपा आईटीसेल के नाम से बना आईडी द्वारा कुशवाहा समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने से पूरे कुशीनगर जनपद के कुशवाहा समाज अक्रोशित है।
कुशवाहा समाज के लोगो ने पूरे जनपद के थानों पर पहुंच कर भाजपा आईटीसेल के आईडी से वारल आपत्तिजनक पोस्ट से नाराजगी जाहिर करते हुए लिखित तहरीर सौंपा।
कुशवाहा समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया है।
फेसबुक पर भाजपा आईटीसेल के आईडी से कुशवाहा समाज व पूर्व मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ़ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किया गया है जो काफ़ी निंदनीय है भाजपा आईटी सेल के आईडी से वायरल उस पोस्ट से जिले के कुशवाहा समाज काफी आहत दु:खी और अक्रोशित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!