Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

प्रतापगढ़ के चतुर्दिक विकास व लोगों के मान सम्मान को सदैव देंगे प्राथमिकता-डॉ. एसपी सिंह पटेल

चुनावी जनसंवाद करते पूर्व एमएलसी डॉ. एसपी सिंह पटेल

प्रतापगढ़ के चतुर्दिक विकास व लोगों के मान सम्मान को सदैव देंगे प्राथमिकता-डॉ. एसपी सिंह पटेल

प्रतापगढ़। जिले में संसदीय चुनाव के तहत शुक्रवार को इण्डिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल के जनसंपर्क अभियान में उत्साहजनक माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से चुनावी जनसंवाद करते हुए डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ के चतुर्दिक विकास तथा जनता के मान सम्मान को वह सदैव प्राथमिकता देंगे। जिले की पटटी विधानसभा क्षेत्र के छतौना, नपं ढकवा, सोनपुर, वनहरा, रामगंज, भीखमपुर, उमापुर, इतरौरी, बिबियाकरनपुर, रानीगंज के बेलखरनाथ धाम, विश्वनाथगंज के पूरबगांव में जनसंपर्क के दौरान डॉ. एसपी सिंह पटेल को ग्रामीणों का उत्साहजनक समर्थन भी मिला देखा गया। डॉ. पटेल ने लोगों को सपा की विकासपरक नीतियों के साथ भाजपा सरकार की खामियों से भी अवगत कराया। इस दौरान राजेश यादव, सुनील यादव, श्रीरामतीर्थ चौरसिया, मगन सरोज, राकेश यादव, शेषमणि, लालजी मिश्र, राहुल सरोज, अनूप शुक्ल, पवन सरोज, सुभाष निगम आदि रहे। वहीं गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल के समर्थन में पूर्व एमएलसी कांती सिंह पटेल ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के पूरे माना, भुवालपुर, विक्रमपुर, मझिलहा, गरिबारी, खूंटाघाट, पूरे मुस्तफा, पूरे राजू, पूरे घीसा गांवों में जनसंपर्क कर विधान परिषद सदस्य के रूप में डॉ. एसपी सिंह पटेल के योगदान की जानकारियां दी। इस मौके पर रामभवन सिंह, सूबेदार सिंह, धनवंत सिंह राठौर, समरजीत पाल, अनिल सरोज, बच्चूलाल सिंह व अरूण चौरसिया आदि रहे। वहीं निर्वाचन अभिकर्ता सुशील कुमार ने भी सघन जनसंपर्क के जरिए डॉ.एसपी सिंह पटेल के चुनावी माहौल को परवान चढ़ाया। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज में जनसंपर्क किया। सपा नेता हर्षित पटेल ने भी विभिन्न गांवों में पहुंचकर अपने पिता डॉ. एसपी सिंह पटेल के समर्थन को लेकर हुंकार भरी। वहीं शिखरपाल सिंह पटेल ने भी गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मान्धाता ब्लाक के विभिन्न गांवों में जनचौपाल में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!