किशनगंज:- पोठिया प्रखण्ड अंतर्गत पीडब्लूडी सड़क चिचुआबाड़ी से पोठिया तक लिंक पथ का चौड़ीकरण व मजबूती करण निर्माण कार्य संवेदक मेसर्स संत लाल एण्ड ब्रदर्स सिलीगुड़ी द्वारा लगभग छह किलोमीटर लम्बी सड़क एवं 64 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य 4 नवंबर 2022 को शुरू गई थी। निर्माण कार्य नवम्बर 2023 को पूरा किया जाना था। लेकिन वर्तमान तक पूरी नहीं हो सकी है। जहाँ तक सड़क का कालीकरण कार्य पूरी की गई है। कार्य की गुणवत्ता घटिया किस्म की होने से पहली बरसात में सड़क चिचुआबाड़ी कलभट के निकट सड़क क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक दिन की हल्की बारिश में क्षतिग्रस्त हुए सड़क को दिखाते हुए बताया की सड़क निर्माण कार्य मे संवेदक गुणवत्ता को लेकर गम्भीर नहीं है। सड़क की घटिया निर्माण को लेकर इससे पहले भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसका उजागर स्थानीय अखबारों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। लेकिन संवेदक पर किसी प्रकार की कार्रवाई विभागीय स्तर से नहीं कि गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी तुषार सिंगला की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए संवेदक पर आरोप लगाया है की तीन दिन पहले बारिश हुई थी। और एक दिन की बारिश में ही गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की पोल खुल गई है। सड़क बरसात की पानी से ही क्षतिग्रस्त होने लगा है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। बहरहाल सड़क संवेदक पर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का सवाल उठता है|
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
15 hours ago
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
15 hours ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
15 hours ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
15 hours ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
15 hours ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
7 days ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
7 days ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
7 days ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार