Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्र

नागपुर

रेल्वे के नए नियम से बेरोजगारो को होगा लाभ।

द•प•रे•नागपुर मंडल के अंतर्गत वर्तमान मे15 रेल्वे स्टेशनो पर एटीवीएम(ऑटोमोटिव टिकिट वेडिंग मशीन)सुविधा है।ताकि यात्रीयो को तुरंत टिकिट प्राप्त होसके।नागपुर रेल मंडल द्वारा इन सेवाओ का विस्तार करते हुए एटीवीएम मशीन संचालन हेतु संचालको को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब सामान्य लोगो को भी इसमे शामिल किया जायेगा।रेल्वे एटीवीएम मशीन संचालन हेतु रेल्वे ने नये नियम बनाये है।अबतक मशीन रेलवे के रिटायर्ड व्यक्ति ही चलाते थे किन्तु अब नये नियमानुसार सामान्य व्यक्ति भी इसका संचालन कर सकेगे। रेलवे के इस नये नियमानुसार एटीवीएम मशीन संचालक हेतु टेंडर निकाला जायेगा जिसमे योग्यतानुसार रेल्वे रिटायर्ड कर्मी के आलावा सामान्य व्यक्ति भी इसमे शामिल हो सकेंगे। जिसमे पहला अवसर रिटायर्ड रेल कर्मी को दिया जायेगा,यदि वे इस प्रक्रिया मे अयोग्य हो तब बाहरी व्यक्ति को अवसर दिया जायेगा।एटीवीएम मशीन संचालक हेतु जारी किये गए टेंडर मे योग्यता के आधार पर आम नागरिक भाग ले सकेगे।जानकारी के अनुसार नागपुर रेल मंडल के 19 रेलवे स्टेशनो पर शीघ्र ही यह प्रक्रिया आरंभ की जा सकती है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!