सीबीएसई 10वीं-12वीं में यूनिवर्सल एकेडमी कनासिया नाका और तराना के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
सीबीएसई कक्षा 10एवं 12 में यूनिवर्सल एकेडमी के विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास
सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें यूनिवर्सल अकादमी स्कूल के छात्र/ छात्राओं का शत प्रतिशत परिणाम रहा
कक्षा दसवीं में नैना पाटीदार ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं राजनंदनी पाटीदार ने 87.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और
कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान भव्य सिंह कुशवाह ने 87.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शालू जादौन ने 86.60% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया संस्था के संचालक अशोक चावड़ा, प्राचार्य एम. के. एलेक्स एवं समस्त शिक्षको ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बधाई दी।