Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

 *विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना परिवार संग दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे–* उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दो दिवसीय धार्मिक

*मथुरा वृंदावन न्यूज़–*

*विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना परिवार संग दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे–* उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत वृंदावन के बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचकर की। परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि जब कांग्रेस के दो नेता मेहनत करते हैं तो उनकी सीट कम होती जाती है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना परिवार के साथ मथुरा की वृंदावन पहुंचे यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी बालकृष्ण गोस्वामी और शशांक गोस्वामी ने भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बांके बिहारी जी के दर्शन का सौभाग्य उनका समय-समय पर मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी जी की सेवा में यह जीवन समर्पित है। उनके चरणों में आने का अवसर मिला। उनकी कृपा वात्सलय स्नेह संरक्षण और उनके द्वारा दिए गए जीवन पर वही भाव रहे यही प्रार्थना है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!