Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

सेल्फी विथ सकोरा अभियान के तहत पक्षियों के लिए रख रहे पानी-

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अम्बेडकरनगर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर इकाई द्वारा पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करा रहा है। इसके लिए परिषद की ओर से ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत परिषद कार्यकर्त्ता व अन्य सामाजिक चेतना से जुड़े लोग पक्षियों के लिए सकोरा में पानी का इंतजाम कर रहे हैं।
उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल हैं। तपिश बढ़ने के कारण तमाम जलस्रोत सूख गए हैं। ऐसे में पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। नगर मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी में तमाम पक्षी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। कई बार पानी न मिलने पर उन्हें जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में सभी को चाहिए कि पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें। इसे प्रेरित करने के लिए ‘सेल्फी विद सकोरा’ अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत मिट्टी के छोटे पात्र में पानी रखकर सेल्फी लेनी है और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है ताकि इससे अन्य लोग प्रेरणा लें और पक्षियों के पानी का इंतजाम करें। इस मौके पर विभाग प्रमुख डॉ सुचिता पाण्डेय,जिला प्रमुख डॉ शशांक मिश्र, डा विनय यादव, डॉ वागीश, डॉ अंचल, डॉ रवि कुमार,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रवीना यादव,अंकित सिंह,तहसील संयोजक शिवम राणा,नगर मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ,जिला संगठन मंत्री अभिनव ,इकाई मंत्री अंजली तिवारी, आंचल यादव,आयुष श्रीवास्तव,रितेश गौतम ,आदित्यानंद शुक्ला आदि कार्यकर्ता व शिक्षकगण मौजूद रहे!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!