अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशनई दिल्ली

दिल्ली CM हाउस से दिल्ली PCR को कॉल, कॉलर ने खुद को बताया स्वाति मालीवाल; मारपीट का लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से सनसनीखेज आरोप लगाए जाने का दावा किया है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया.

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सीएम आवास के भीतर से सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं. उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगाए गए हैं.

पीसीआर कॉल कर बताया गया कि विभव ने मुझे पिटवा दिया. इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती. इस सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति वहां नहीं मिली. प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती. पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है |

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!