Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडाताज़ा ख़बरें

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने गोंडा लोकसभा क्षेत्र में किया कार्यकर्ता सम्मेलन

 

 

 

 

जिला हेड आवेश अंसारी

गौरा चौकी गोंडा – गोंडा लोकसभा के गौरा विधानसभा क्षेत्र दीनदयाल इंटर कॉलेज निपानिया में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राम प्रताप सिंह द्वारा इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई सरकारी मशीनरीयो का दुरुपयोग पर विस्तार से चर्चा की । इस दौरान लोकसभा चुनाव में गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यक साथियों को बराबरी का हक, रोजगार दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रेया वर्मा को भारी मतों से जिताने का आवाहन किया गया।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा गोंडा लोकसभा के गौरा विधानसभा क्षेत्र निपानिया में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नयी ऊर्जा भारी l गोंडा लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित समाजवादी प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश के इकलौते नेता हैं, जो समाज के उपेक्षित वर्गों, गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं l जबकि सत्ताधारी भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है l सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में जब से भाजपा की सरकार बनी है देश एवं प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी ने देश का बुरा हाल कर दिया है वह जिधर भी जाती हैं बेरोजगार ही बेरोजगार नजर आते हैं l उन्होंने आगामी 20 मई को भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया l सपा नेता विक्की मिश्रा ने कहा कि जिले भर के गठबंधन कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह का व्यक्तित्व एक सुलझे हुए नेता एवं गरीबों मजदूरों के हिमायती के रूप में की जाती है उन्होंने आगे कहा कि रामप्रताप सिंह चाहे जिस पार्टी में रहे उन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर राजनीति की है l

इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने समाज के हर वर्ग को इंडिया गठबंधन से जोड़ने का प्रयास किया । उन्होने उपस्थित लोगों से आवाहन किया कि वे इंडिया गठबंधन व सपा की नीति, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाये जिससे सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य पूरा हो सके ।

इस अवसर पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा,सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,सगीर खान,सूरज सिंह बिक्की मिश्रा अभिषेक तिवारी, पहलवान तिवारी, अनिल पाण्डेय,मोहन लाल यादव, डिम्पल सिंह,सपा प्रवक्ता मनोज कुमार यादव,तरुण पटेल,विजय यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख डाक्टर ओम प्रकाश सिंह,जयसेन सिंह, रामजीत निषाद,पकज चौधरी,मोहम्मद इस्लाम,बाबर हुसैन, महबूब अहमद एडवोकेट, वसीम खान, मोईनुद्दीन,रमेश जायसवाल, नजीर मोहम्मद, माहिम बाबा, पंकज चौधरी, केडी पटेल, सुभाष वर्मा इस्लाम चौधरी, मोहम्मद इश्तियाक, बरकतुल्लाह, अशोक मौर्या, गोलू सिंह फैजदार सिंह सहित अधिकांश कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!