Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

मारपीट व धमकी को लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मारपीट व धमकी को लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना को लेकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कालूराम का पुरवा गांव निवासी राजेश वर्मा पुत्र रामअधार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दो मई को सुबह नौ बजे मवेशी चराने के विवाद को लेकर गांव के किशन लाल व उनकी पत्नी डगरहिन, पुत्री पूजा, पुत्र अवधू ने पीड़ित की पुत्री क्रान्ती वर्मा को गाली देते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि मामले में जांच के बाद किशनलाल समेत चार लोगों के खिलाफ गालीगलौज मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!