Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: ट्रेन डायवर्ट, बसें चुनाव ड्यूटी में, बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
लोकसभा चुनाव के लिए 26 सरकारी बसों के दूसरे जनपद चले जाने तथा ट्रेन के रूट डायवर्ट होने से निजी वाहन संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। अकबरपुर बस स्टेशन के साथ ही नगर के अन्य प्रमुख चौराहों पर मनमाने ढंग से वाहन खड़ाकर यात्रियों को बिठाने व उतारने का कार्य कर रहे हैं।
यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है।
अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 65 बसों में से एक-एक कर अब तक कुल 26 बसें लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे जनपद रवाना हो चुकी हैं। आगामी दिनों में और भी बसें भेजी जानी हैं। मौजूदा समय में मात्र 39 बस ही शेष रह गई हैं। इस बीच लगभग प्रतिदिन रूट डायवर्जन के चलते कई ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच रहीं तो कई ट्रेन घंटों विलंब से आ रहीं। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इसका लाभ डग्गामार वाहन संचालक खूब उठा रहे हैं। निजी बसें, ऑटो रिक्शा, मैजिक समेत कई अन्य निजी टैक्सी वाहन धड़ल्ले से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों को जहां-तहां वाहन पर बिठा व उतार रहे हैं। अकबरपुर बस स्टेशन, पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर रोड, अकबरपुर अयोध्या मार्ग समेत अकबरपुर नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर इनकी मनमानी देखी जा सकती है। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर किराया भी मनमाना वसूला जा रहा है।
————————-
यात्रियों की परेशानियों पर दें ध्यान

अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी अरविंद कुमार व शहजादपुर के राजेंद्र कुमार ने कहा कि रोडवेज बसें कम होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। निजी वाहनों पूरी तरह मनमानी पर आमादा हैं। लखनऊ जाने के लिए गौहन्ना चौराहा पर बस का इंतजार कर रहे पहितीपुर निवासी रमेश व लोरपुर निवासी अनुराग ने कहा कि लगभग एक घंटा हो गए इंतजार करते हुए लेकिन अब तक बस नहीं आई। ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। चुनाव में बस भेजें लेकिन यात्रियों का भी हित ध्यान में रखा जाए।

————————-
चलाया जाएगा अभियान
निजी वाहनों की मनमानी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। आगे भी सघन जांच होगी। – सत्येंद्र कुमार यादव, एआरटीओ

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!