Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

सात और बसें जाएंगी चुनाव ड्यूटी में, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किल*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

    *सात और बसें जाएंगी चुनाव ड्यूटी में, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किल*

    अंबेडकरनगर। कानपुर, लखनऊ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल सात मई से कानपुर जाने वाली चार जबकि दिल्ली की तीन बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि संबंधित सात बसें सात मई को चुनाव के लिए सीतापुर रवाना होंगी। ऐसे में आने वाले समय में बस यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।

    लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। क्योंकि चुनाव के लिए अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े से एक एक कर बसें का दूसरे जनपद के लिए जा रही हैं। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 65 बसें हैं। इनमें से अब तक कुल 22 बसें चुनाव के लिए जिले से बाहर जा चुकी हैं। अब सात मई को सात और बसें चुनाव के लिए सीतापुर चली जाएंगी।
    एआरएम कार्यालय के अनुसार सात मई से कानपुर के लिए संचालित चार जबकि दिल्ली के लिए संचालित तीन बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इन सात बसों को ही सीतापुर भेजा जाएगा। इन सात बसों के चुनाव में चले जाने से बेड़े में 36 बसें ही शेष रह जाएंगी। इससे आगामी दिनों में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।..

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!