http://(मोहरसिंह)नोहर, जिला, हनुमानगढ़,राजस्थान। श्री खाटू श्याम में बनने वाले नोहर सेवा सदन का भूमि पूजन बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया । नोहर विधायक अमित चाचाण ने भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर क्षेत्र के विकास मे प्रवासियों का अहम योगदान है, विधायक ने कहा कि प्रवासी कही भी रहे नोहर के लिए समर्पित है । उन्होंने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सालासर मे भी नोहर भवन का निर्माण निरंतर जारी है। इसके अलावा जयपुर मे भी नोहर भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे मंच पर नगरपालिका अध्यक्ष नगरपालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र चाचाण, प्रवासी उधोगपति शकर कंदोई, नोहर नागरिक परिषद दिल्ली के अध्यक्ष बिहारी लाल हिसारिया , राधेश्याम चाचाण, निरंजन गोल्याण,सजय मोदी, पवन मुंदड़ा, सुशील देवी गढीवाल,श्योवीर ज्याणी, विकास सहारण, बिशम्बर पचिसिया, श्रवण तंवर, फाउंडेशन उपाध्यक्ष प्रदीपशर्मा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा व उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर मोदी ने बताया कि भवन पूर्णत: अत्याधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। भवन में 36 कमरो के अलावा एक बड़ा हॉल व अन्य सुविधाए होगी। समिति के मंत्री अंजनी बंसल ने बताया कि श्री श्याम भक्तों का लम्बे समय से भवन निर्माण का सपना था जो अब साकार हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पुरोहित ने किया।
URL Copied
Read Next
1 week ago
ब्लॉक परिसर में रोपे गए आम और चितवन के पौधे, समूह की महिलाओं ने लिया हिस्सा
1 week ago
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मे वितरित किया गया परिचय पत्र
2 weeks ago
गलाघोंटू घातक बीमारियों से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण
2 weeks ago
*पानी निकासी को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच वाद – विवाद अब और गहराया*
3 weeks ago
सूखे की मार से फसलें मुरझाईं,
3 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
3 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
3 weeks ago
स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। इस मार्ग पर भारी ट्रकों और
3 weeks ago
ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 गैंगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार
3 weeks ago
ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
Back to top button
error: Content is protected !!