उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

कौशाम्बी:बीएसएनएल की सेवाएं धड़ाम, दो लाख मोबाइल बने शोपीस, इंटरनेट भी बंद

बीएसएनएल के प्रयागराज स्थित जीएम कार्यालय में अग्निकांड के चलते कौशाम्बी में भी मंगलवार को संचार सेवाएं पूरी तरह से धड़ाम हो गईं। मोबाइल के दो लाख कनेक्शनधारकों का अपनों से संपर्क टूट गया और सेलफोन शोपीस बने रहे।

इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रही। नो सिग्नल से लोग परेशान रहे। वहीं दफ्तरों व बैंकों में निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं लेनी पड़ीं। रात आठ बजे के बाद क्रमश: बीएसएनएल की सेवा बहाल हुई, पर पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुई।

जिले में बीएसएनएल के करीब दो लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं। इसके अलावा डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के लगभग 450 सीयूजी नंबर भी बीएसएनएल के ही हैं।
एनआईसी, बैंक, एलआईसी समेत अन्य सरकारी दफ्तरों व निजी प्रतिष्ठानों समेत अन्य संस्थानों में ब्रांड बैंड के करीब दो हजार कनेक्शन हैं। मंगलवार की सुबह से ही ये सभी सेवाएं ठप हो गईं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!