उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

कौशाम्बी:नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला युवक लखनऊ से पकड़ा गया

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव के युवक को एयरपोर्ट अथारिटी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए थे। सोमवार को भुक्तभोगी युवक ने साथियों संग जालसाज को लखनऊ में दबोच लिया। मंगलवार को पीड़ित ने आरोपी के साथ थाने जाकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

कसेंदा गांव निवासी नीरज कुमार ने बताया कि साल भर पहले एयरपोर्ट के समीप उसे एक युवक मिला था। उसने बताया था कि एयरपोर्ट अथॉरिटी में उसका अच्छा जुगाड़ है। बताया कि एयरपोर्ट अथाॅरिटी में 10 सीटों की वेकेंसी है। वह नौकरी करना चाहे तो ढाई लाख रुपये देने होंगे।

नीरज ने नौकरी की लालच में आकर उसे 90 हजार रुपये ऑनलाइन और एक लाख 60 हजार रुपये नकद दे दिए। रकम मिलने के बाद वह जल्द ही नौकरी दिलाने का वादा करता रहा। इधर, नौकरी मिलने में विलंब देखकर नीरज ने उसे दी हुई रकम की वापसी का दबाव बनाया तो वह नदारत हो गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!