उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

न्यूरिया के संडा गांव में आग से पशुशाला में बंधे जानवर झुलसे

पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव संडा निवासी महेश कुमार के घर में सोमवार की रात करीब दो बजे आग लग गई। आग से घर की पशुशाला में बंधी दो भैंसें झुलस गईं। 

महेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को करीब दो बजे जानवरों की रंभाने की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो पशुशाला व अन्य जगहों पर आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। आग तेज होने के कारण कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पशुशाला में बंधे जानवरों को बाहर निकाला। आग से घर में रखे गेहूं व अन्य सामान जल जाने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर तहसील के अधिकारी भी मौके पर जांच करने पहुंचे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!