Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: उपकेंद्र में लटका मिला ताला, सीएचओ का रोका वेतन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ को साढ़े 12 बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र सूरापुर में ताला लटका मिला। यहां तैनात एएनएम सीएचसी टांडा प्रशिक्षण में भागीदारी करने गई हुई थीं जबकि सीएचओ बगैर किसी सूचना के गैरहाजिर थीं। इसके अलावा दो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण में भी सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। इस पर अनुपस्थित सभी तीन सीएचओ का एक माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ सबसे पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र सदरपुर पहुंचे। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिभा बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। लगभग साढ़े 11 बजे उपकेंद्र पर पहुंचीं। इस पर नाराज अपर सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगते हुए एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साफ-सफाई बेपटरी मिली। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया।
स्वास्थ्य उपकेंद्र दहियावर के निरीक्षण में सीएचओ शालिनी वर्मा अनुपस्थित मिलीं। उनके द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। इस पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद अपर सीएमओ स्वास्थ्य उपकेंद्र सूरापुर का निरीक्षण किया। केंद्र पर लगभग साढ़े 12 बजे तक ताला लटका हुआ था। इस पर यहां तैनात सीएचओ वंदना वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही इनका भी एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!