http://(मोहरसिंह) नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 133वें जन्मोत्सव पर अंबेडकर नवयुवक संघ व अंबेडकर छात्र विकास संघ के संयुक्त तत्वावधान में”संविधान जन चेतना यात्रा”का आयोजन किया गया। संविधान जन चेतना यात्रा में गांवों से जत्थों के रूप में लोग अम्बेडकर विहार पहुंचे, सुबह 8 बजे लोगों का जत्थो के रूप में “बाबा साहेब अमर रहे” के नारों के साथ अंबेडकर विहार पहुंचना प्रारंभ हुऐ। 10:30 बजे अम्बेडकर विहार की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर भीम अनुयायियों की भीड़ हो गई थी। 11:00 बजे अम्बेडकर विहार से यात्रा प्रारंभ होने के बाद लोगों का जुनून देखने को बन रहा था। अंबेडकर विहार से संविधान जन चेतना यात्रा के निकलते ही शहर वासियों ने पुष्प वर्षा शुरू की जो निरंतर समापन तक जारी रही। शहर के तमाम सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने जगह – जगह पानी आदि की छब्बीले लगवाई। इस अवसर पर राधेश्याम जोईया,दीपक रेगर, भगवानाराम बशेर,हरिराम मीणा, संतलाल पार्षद, शेरसिंह पार्षद, कृष्णा पार्षद,सरपंच आत्मप्रकाश बरोड़,सरपंच लालचंद सारसर,सरपंच देवीलाल रोहिला,सरपंच भंवरलाल मेघवाल,पूर्व सरपंच चाननराम,पूर्व सरपंच साधुराम,पूर्णराम पार्षद,आलोक बिबान, ओम नायक,मुकेश नायक,दर्शन मेघवाल,ज्ञानाराम,बेगराज राठी,राजेश महायच,राकेश बांवरी,सुमित डिगवाल, नीरज,अमन,गोविंद कंडा सहित हजारों की संख्या में मानवतावादी लोग अपस्थित रहे।
URL Copied
Read Next
2 weeks ago
शहीद अख्तर हुसैन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि,
2 weeks ago
शहीद अख्तर हुसैन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
2 weeks ago
ब्लॉक परिसर में रोपे गए आम और चितवन के पौधे, समूह की महिलाओं ने लिया हिस्सा
2 weeks ago
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक मे वितरित किया गया परिचय पत्र
3 weeks ago
गलाघोंटू घातक बीमारियों से बचाने के लिए किया गया टीकाकरण
3 weeks ago
*पानी निकासी को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच वाद – विवाद अब और गहराया*
4 weeks ago
सूखे की मार से फसलें मुरझाईं,
4 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
4 weeks ago
बिजली केबिल जलने से आपूर्ति ठप ,
4 weeks ago
स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। इस मार्ग पर भारी ट्रकों और
Back to top button
error: Content is protected !!