कुशीनगर में कुत्तों ने महिला को नोच नोच कर मार डाला
नान्हू मुंडेरा गांव के बाहर गन्ने के खेत में महिला को कुत्तों का झुंड नोचकर मार डाला। शनिवार को सुबह शौच करने गई महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त शाम तक नहीं हो सकी। गांव वालों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार थी। शाम को गांव के बाहर मंदिर पर दिखी थी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नान्हू मुंडेरा गांव में शुक्रवार की देर रात 30 वर्षीय महिला को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। महिला का शव पिच सड़क के किनारे गन्ने के खाली खेत में शनिवार की तड़के शौच करने गई महिलाओं ने देखा। उस समय कुत्तों का झुंड शव को नोच रहा था। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। गांव वालों ने बताया कि एक सप्ताह से इस क्षेत्र में इधर-उधर महिला भटक रही थी, जो मानसिक रूप से बीमार थी। शाम को गांव के बाहर मंदिर पर लोगों ने इसे देखा था। गांव में करीब 14 कुत्तों का झुंड रहता है। गांव में पैदल या बाइक से आने वाले लोगों को कुत्ते दौड़ाकर काट लेते हैं। कुत्तों के हमले में गांव के दस से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हालांकि कुत्तों के झुंड को जिंदा रहते महिला पर हमला करते किसी ने नहीं देखा है। शरीर पर कुत्तों के नोंचने के निशान और इसके पहले कुत्तों के हमले को देखते हुए गांव वाले यह बात कह रहे हैं। पुलिस भी कुत्तों के हमले से मानसिक रोगी महिला की मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि कुत्तों के नोचने से मानसिक रोगी महिला की मौत हुई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। - पांच साल पहले महिला की जान ले चुके हैं कुत्ते -कुत्तों के हमले से महिला की मौत का कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2018 में पड़ोस के गांव गौनरिया निवासी 58 वर्षीय सुरसती देवी को धान के खेत की निराई करते समय कुत्तों का झुंड नोचकर मार डाला था। इस घटना के बाद से कुत्तों का आतंक आसपास के गांवों में अधिक है। इसके लिए गांव वाले वन विभाग से भी उस समय शिकायत किए थे, लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़े के लिए कोई पहल नहीं हो सकी। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण हमलावर हो रहे कुत्ते -गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते भी हमलावर हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 55 से 60 लोग प्रतिदिन एआरवी लगवाने के लिए पहुंच गए हैं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौ सम में उतार-चढ़ाव से कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। अप्रैल में ही गर्मी ज्यादा पड़ रही है। इस लिए कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। इससे बचाव की जरूरत है। जो लोग पालतू कुत्तें रखे हैं। वे लोग उसे दिन में दो बार नहलाएं और पीने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखे।
पी ०एम० श्री महाराजा बीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज समथर मैं 3 वर्षीय कीड़ा महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
4 days ago
दोनों बच्चों ने अपने पिता का क्या नाम रोशन
4 days ago
आज थाना समथर को मिली बड़ी कामयाबी छः मोटरसाइकिल चोरी पकड़ी
4 days ago
पारिवारिक कलह से आहत छात्रा ने गंगा में लगाई छलांगः
6 days ago
थाना मुलमुला ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
6 days ago
पैदल यात्रा करते हुए राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मंदिर के लिए कुछ श्रद्धालु रवाना हुए
6 days ago
*उठो..लाल.. आब..आँखे..खोलो..अगर सरकारी विभागों के खिलाफ खबर हजम नही हो तो मीडिया को खण्डन छापने का बोलो।* *रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान* रतलाम समाज की आँखे माने जाने वाला मीडिया अब जिम्मेदारों की आँखों की किरकिरी बनते जा रहे है। घोटाले, घपले, लापरवाहियां, खामियां,लेटलतीफी,मनमानी, रिश्वतखौरी आदि हर तरफ पसरी हुई है, मगर जिम्मेदार इन सभी बुराईयों को मौन स्वीकृति देकर या इन्हे अनदेखा कर इनके कारनामों की परते खोलने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहे है। बीते दिनों एक फतवा जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विभाग प्रमुख हर दिन सुबह अखबार पढ़ेगा, पोर्टल आदि खोलेगा और अपने या अपने विभाग से संबधित खबर को पढ़ेगा,देखेगा । अगर खबर सही है तो खबर में बताई गई बुराईयों को दूर करने का त्वरित प्रयास करेगा और अगर खबर विभाग प्रमुख को हजम नही होती है, तो इनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह खबर का खण्डन हर हाल में मीडिया वाले के माध्यम से उसी दिन कराए। अरे….खंडनबाजों…. अगर विभाग प्रमुख और अमला….इतना सजग और सेवाभावी होता तो जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों में 100-100 शिकायती आवेदन हर मंगलवार को नही पहुचते। जनता अपनी परेशानियों से लोहा लेते लेते आंदोलन और चक्काजाम आदि करने को मजबूर नही होती। लोग सूचना का अधिकार की तहत जानकारी लेने के लिए सालों से भटक रहे है और जिला पंचायत जैसे विभाग के अफसर उन्हे कार्यालय बुलाकर निपटाने की तैयारियों को अंजाम देने में लगे है। खंडन परम्परा को हवा देकर इसे स्थापित करने के अखबारों को अधकचरे और समय बैसमय समाचार देने वाले एक विभाग को भी पांबद किया गया है। इस विभाग के जिम्मेदार भी अखबार की कतरन संबधित विभाग के प्रमुख को भेज कर समाचारों में खंडन की संभावना खोजने का प्रयास करेगे। इधर मीडिया भी इतना फ्री नही बैठा है कि कुछ भी छापता छूपता रहे। अखबारों का तो 1 कालम 10 सेंटीमीटर हिस्सा ही लगभग 1 से 3 हजार तक बैठ रहा है। इस हिसाब से अगर सरकारी समाचार को छापकर विभागों को भुगतान के बिल भेजे जाएंगे? तो खर्च का हिसाब हर माह लाखों में बैठेगा। अब इधर अगर कोई जनता की आवाज, परेशानी, उसका शिकायती पत्र आदि मीडिया के माध्यम से उजागर करता है तो उसमें सुधार के प्रयास किए जाना चाहिए। इस तरह के फरमान से उन विभाग वालों की बल्ले बल्ले हो गई है, जो नामचीन और आदतन लापरवाह भ्रष्ट आचरण आदि की लिस्ट में शामिल है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, जल निगम, सडक़ परिवहन आदि विभागों के कारनामों और कार्यप्रणाली को को बीते दिनों दिशा समिति की बैठक में सांसद,विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उजागर बता दिया है कि जिले का विकास किस… अगति की और अग्रसर होता जा रहा है। कई विभागों की फाईले विगत माह से इधर से उधर गोते खा रही है, पहले नीचे वाले अफसर से अवलोकन कराओं और उसके बाद बड़े साहब की स्वीकृति लेने आओं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि फरमान जारी करने वालों के दरबार में भांड मिरासियों की तरह इनका गुणगान करो। अगर इनके गायन के अनुसार सुर नही लगाया तो फजीहत हो सकती है। फिलहाल इस फरमान का पालन कौन-कौन, कब-कब करता है, ये आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल… विभाग प्रमुख अपने विभागों की खबरे पढक़र खंडन-फंडन तैयार करने की तैयारियों का मसौदा तैयार कर रहे है या करवा रहे है।
1 week ago
झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग
1 week ago
झोपड़ी में भीषण आग लगने से भरी नुकसान की पीड़िता ने की मुआवजे की मांग