Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

मालीपुर थानाप्रभारी शिवांगी त्रिपाठी की रंग ला रही मेहनत*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*मालीपुर थानाप्रभारी शिवांगी त्रिपाठी की रंग ला रही मेहनत*

 

*अंबेडकरनगर*। अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में,एवं मालीपुर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को समय लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर उप निरीक्षक शिवकुमार कांस्टेबल धनंजय यादव कांस्टेबल कुलदीप राज ने बैरागल पुलिया के पास से एक व्यक्ति जिसका नाम राकेश यादव पुत्र आसाराम यादव निवासी ग्राम मालीपुर(टुटहवा) थाना मालीपुर जनपद अंबेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राकेश यादव उपरोक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना मु.अ. संख्या 85/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत मा. न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने मालीपुर थाने की चार्ज पाते ही सख्त लहजे में अपराधियों पर शिकंजा करते हुए कहा कि कोई भी अपराधी बक्सा नहीं जाएगा। इन्होंने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहा कि पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच कर नंबर कॉल कर सकते हैं,और समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!